Monday, 22 February 2016

संघ दफ्तर पर तिरंगा फहराने गए थे कांग्रेसी, स्वयंसेवकों ने कराया नाश्ता

संघ दफ्तर पर तिरंगा फहराने गए थे कांग्रेसी, स्वयंसेवकों ने कराया नाश्ता जेएनयू विवाद के विरोध में कांग्रेस ने आज मध्य प्रदेश में संघ मुक्ति दिवस मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इंदौर और भोपाल में आरएसएस के दफ्तरों पर तिरंगा फहराने की कोशिश की। इंदौर में प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव और विधायक जीतू पटवारी झंडा फहराने पहुंचे थे। इसका स्वयंसेवकों ने कोई विरोध नहीं किया। पहले टीका लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया, फिर नाश्ता कराया और खुद ले जाकर झंड़ा फहरवा दिया। कांग्रेस ने आज आरएसएस कार्यालय पर तिरंगा फहराने के लिए सेंट्रल स्कूल नंबर दो के सामने से रैली निकाली। रैली में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा, ्‌पार्षद योगेंद्र सिंह चौहान व मोनू सक्सेना, आभा सिंह, मनोज शुक्ला, ईश्वर सिंह चौहान सहित कई लोग शामिल थे। कांग्रेस नेता तिरंगा डंडे में लेकर आगे बढ़ रहे थे।

0 comments:

Post a Comment

Social Profiles

Twitter Facebook Google Plus LinkedIn RSS Feed Email Pinterest

Popular Posts

Blog Archive

BTemplates.com

Blogroll

About

Copyright © UP Times | Powered by Blogger
Design by Lizard Themes | Blogger Theme by Lasantha - PremiumBloggerTemplates.com